2:19 am Friday , 31 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी- कार ने ई रिक्शा को मारी टक्कर, युवक घायल

उझानी बदायूं 19 जून।

कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव खिरिया बाकरपुर निवासी सत्यपाल पुत्र मिहीलाल ने कोतवाली में दिए शिकायती पत्र में कहा है कि 12 जून को दोपहर मेरा 16 वर्षीय पुत्र प्रेम सिंह गांव के ही ई रिक्शा पर बैठकर वापस गांव आ रहा था जैसे ही वह कोतवाली क्षेत्र के पंखा रोड स्थित जैन साहब के गोदाम से आगे पहुंचा कि तेज गति से आ रही अनियंत्रित कार के चालक ने ई रिक्शा में टक्कर मार दी जिससे मेरा बेटा गम्भीर रूप से घायल हो गया ।

टक्कर मारने के बाद कार चालक अपने वाहन को वहां से भगा कर ले गया। लोगों ने कार का नंबर नोट कर लिया।
कोतवाली पुलिस ने दिए गए शिकायती पत्र के अनुसार कार के नम्बर के अनुसार वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जाँच हेतु उपनिरीक्षक विजय धामा को सौंप दी है ।

विज्ञापन एक्सप्रेस