उझानी बदांयू 19 जून।
भीषण गर्मी और तेज धूप के बाद पिछले दो-तीन दिनों से हो रही बरसात ने सब्जी की फसल पर असर डाला है। गर्मी और फिर बरसात के चलते सब्जी के दामों में बढ़ोतरी हो रही है। बरसात के चलते मंडियों में भी सब्जियों की आवक कम हो रही है।
पिछले दस दिनों में ही सब्जियों के दामों में दस से पंद्रह फीसदी का उछाल देखने को मिल रहा है।
पिछले सप्ताहभर से अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर बना हुआ था। इसके बाद दो तीन दिन से बारिश हो रही है। मंडी में सब्जियों के दामों में तेजी देखने को मिल रही है। बताते हैं कि स्थानीय स्तर पर होने वाली सब्जी की कमी से कारोबारियों को बाहर से सब्जी मंगानी पड़ रही है।
जो करेला पहले 30 रुपये प्रति किलो बिक रहा था उसके रेट अब 40 रुपये प्रति किलो तक है। इसी तरह लौकी के दाम 10 से बढ़कर 20 रूपये प्रति किलो तक पहुंच गए हैं।
शिमला मिर्च जो 40 रुपये थी, वह अब 50 से 60 रुपये किलो तक बिक रही है। टमाटर भी 20 से सीधे 40 रुपये प्रति किलो बाजार में बिक रहा है। भिंडी जो पहले 20 रुपये प्रति किलो थी वह अब 40 रुपये किलो तक बिक रही है। बैगन के दाम भी बढ़कर 40 रुपये प्रति किलो तक हो गए हैं। खीरा 15 से सीधे 30 रूपए किलो पर पहुंच गया है। अरबी 40 से 50 रूपए वही हरी मिर्च,हरा धनिया,तोरई, फूलगोभी के भी रेट बढ गये है।
सब्जी के थोक कारोबारी प्रेमकिशोर ने बताया कि गर्मी और बरसात के चलते सब्जी की आवक पर असर पड़ा है। कई सब्जियों के दामों में बढ़ोतरी हुई है। अगर बरसात लगातार हुई तो ओर मंहगाई देखने को मिल सकती है।
राजेश वार्ष्णेय एमके।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
