उझानी बदांयू 19 जून।
बीते माह 19/20 की रात बरेली से जयपुर जा रही डबल-डेकर बस को लापरवाही से चलाते वक्त पलटने से घायल हुए राजस्थान के यात्री ने बस नंबर के आधार पर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
दर्ज रिपोर्ट में राजस्थान के जिला सीकर के थाना सांवलपुरा के गांव भोजमेंड नीमका थाना निवासी मुकेश राजपूत पुत्र गोकुल राजपूत ने लिखा कि वह अपनी 9 बर्षीय बेटी मुविका के साथ बरेली से जयपुर जा रहा था चालक तेजगति से बस को चला रहा था। 19/20 मई की रात 1 बजे चालक ने लापरवाही से चलाते वक्त बस को दहेमू पुलिया के समीप पलट दिया जिससे मुझे व बेटी को गंभीर चोटें आई। अन्य सवारियों के भी चोटें आई थीं।
बेटी मुविका की अब भी हालत गंभीर बनी हुई है। मुकेश राजपूत ने कोतवाली पुलिस में बस नंबर के आधार पर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इंस्पेक्टर नीरज मलिक ने जांच सबइंस्पेक्टर कपिल कुमार को सोंपी है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
