बिल्सी
थाना क्षेत्र के ग्राम नगला जाटान निवासी देवपाल दिल्ली में रहकर मेहनत मजदूरी करता है, उसकी पत्नी शालिनी अपने दो बच्चियों के साथ गांव में ही रहती है। देवपाल ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि पत्नी शालिनी ने अपने प्रेमी दीपक के साथ मिलकर घर में रखी चारपाईयों में आग लगा दी ,जिससे उसकी 2 साल की बच्ची आग की चपेट में आ गई और झुलस गई। जब बच्ची की आवाज लोगों ने सुनी तो उसकी बड़ी बेटी दिशा व बहन गायत्री ने बमुश्किल आग को बुझाया ।आज इतनी तेज थी कि उसकी छोटी बेटी हिमांशी उसमें झुलस गई। बिल्सी पुलिस ने प्राथमिकी पंजीकृत कर मामले की जांच शुरू कर दी।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
