4:47 pm Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

2047 में विकसित भारत का रोडमैप, मोदी सरकार ने 11 वर्षों में बनाया – राजीव कुमार गुप्ता

मोदी सरकार के 11 साल, भ्रष्टाचार, तुष्टिकरण और परिवारवाद से मुक्त रहे – राजीव कुमार गुप्ता

बदायूं :- मोदी सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर गांव-गांव लग रही भाजपा की पंचायत चौपाल।

बदायूं में 350 से अधिक पंचायत चौपाल हो चुकी है संपन्न। भाजपाई गिना रहे 11 वर्ष की मोदी सरकार की उपलब्धियां।

जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने शेखूपुर विधानसभा के गांव अपरैला व जगत चौपाल में कहा पीएम मोदी ने भारत को वैश्विक पहचान दी है। पीएम मोदी के भ्रष्टाचार, तुष्टिकरण और परिवारवाद से मुक्त नेतृत्व ने देश को विकसित और आत्मनिर्भर बनकर वर्ष 2047 तक का रोडमैप तैयार किया है। इन 11 वर्षों ने सामाजिक और संस्कृतिक पक्ष के साथ ही सेवा, सुशासन के साथ आर्थिक मोर्चे पर देश को एक नई पहचान दी है।

पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य ने गांव दौरी व सरकी में कहा मोदी व योगी सरकार की नीति स्पष्टता, कार्य प्रणाली की पारदर्शिता और जनता के प्रति जवाबदेही शासन की नई पहचान बनी है। विकास केवल नारे नहीं हैं। इन 11 वर्षों ने विरासत और विकास का समन्वय करते हुए हुए देश को दुनिया में नई पहचान दिलाई। अब चेहरा देखकर नहीं बल्कि जरूरत देखकर सरकारी योजनाओं का लाभ दिया जाता है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.