7:29 am Friday , 31 July 2026
BREAKING NEWS

एसडीएम ऑफिस के बाहर जमीन विवाद में भिड़ीं महिलाएं, शिकायतकर्ता मनोरमा घायल

प्रदीप प्रजापति की रिपोर्ट

एसडीएम ऑफिस के बाहर जमीन विवाद में भिड़ीं महिलाएं, शिकायतकर्ता मनोरमा घायल

बदायूं। तहसील दातागंज में बुधवार सुबह उस समय हंगामा मच गया जब जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों की महिलाओं के बीच एसडीएम कार्यालय के बाहर मारपीट हो गई।

ग्राम भीकमपुर पीतम राय निवासी मनोरमा अपनी जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत लेकर एसडीएम धर्मेंद्र कुमार सिंह से मिलने आई थीं। आरोप है कि शिकायत के बाद बाहर निकलते ही कथित कब्जेदार पक्ष की महिलाओं ने उन्हें घेर लिया और कहासुनी मारपीट में बदल गई।

हंगामे के बीच मनोरमा घायल होकर जमीन पर गिर पड़ी। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन एक्सप्रेस