3:17 am Friday , 31 July 2026
BREAKING NEWS

हरदोई: नहर किनारे पेड़ से लटका मिला युवक का शव, पहचान में जुटी पुलिस

प्रदीप प्रजापति की रिपोर्ट

हरदोई। मझिला थाना क्षेत्र के ग्राम चठिया में मंगलवार सुबह सनसनीखेज मामला सामने आया, जहां नहर किनारे स्कूल के पास एक पेड़ से युवक का शव शर्ट के फंदे से लटका मिला। शव के पास एक मोटरसाइकिल भी खड़ी पाई गई है।

मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई, वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। पुलिस आत्महत्या और अन्य सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन एक्सप्रेस