2:19 am Friday , 31 July 2026
BREAKING NEWS

संडीला में हाईवे पर इनोवा सवारों से लूट, बदमाश फरार, पुलिस ने शुरू की घेरेबंदी

प्रदीप प्रजापति की रिपोर्ट

हरदोई। संडीला कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर मंगलवार सुबह लूट की बड़ी वारदात सामने आई। लखनऊ से शाहजहांपुर लौट रहे दो युवकों की चलती इनोवा कार को बदमाशों ने जबरन रोक लिया और लूटपाट कर फरार हो गए।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने तत्काल क्षेत्र में नाकाबंदी कर चेकिंग अभियान तेज कर दिया। पीड़ित की शिकायत पर एक नामजद और अन्य अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने जल्द खुलासे और कार बरामदगी का दावा किया है।

विज्ञापन एक्सप्रेस