बदायूं 17 जून । जिले में विकास के नाम पर चल रहे निर्माण कार्यों ने आमजन की ज़िंदगी बेहाल कर दी है। नवादा, लाबेला चौक, छः सड़का, स्टेशन रोड, इंदिरा चौक, और अन्य प्रमुख स्थानों पर सड़कों को जगह-जगह खोदकर छोड़ दिया गया है, जिससे आने-जाने वालों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
सड़कों पर न तो कोई वैकल्पिक व्यवस्था की गई है, न ही कोई सुरक्षात्मक संकेत लगाए गए हैं। धूल उड़ने से व्यापारियों और दुकानदारों की बिक्री पर भी असर पड़ रहा है। जगह-जगह जाम की स्थिति बनी रहती है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि अधिकारी और ठेकेदार काम शुरू कराते हैं, लेकिन समय से पूरा नहीं करते। इससे विकास की जगह बदइंतज़ामी दिखाई देती है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
