8:57 am Tuesday , 28 July 2026
BREAKING NEWS

एपीएस इंटरनेशनल स्कूल में समाजसेवी श्रवण कुमार अग्रवाल को भावपूर्ण श्रद्धांजलि

उझानी बदांयू 17 जून।
उझानी के महान समाज सेवक कर्मठ, विनम्र श्रद्धेह स्व श्रवण कुमार अग्रवाल जी की अष्टम पुण्यतिथि पर उन्हेें एपीएस इंटरनेशनल स्कूल में श्रद्धाभाव से याद कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गये।

एपीएस इंटरनेशनल स्कूल के संस्थापक स्व श्रवण कुमार अग्रवाल जी की अष्टम पुण्य तिथि पर, उन्हे श्रद्धाभाव से याद किया गया। आप महान समाज सेवक, सादा जीवन उच्च विचार के समर्थक थे। आपका शिक्षा के क्षेत्र में अल्लेखनीय योगदान रहा। नगर में कई स्कूल, धर्मशाला बनवाई।
इस अवसर पर आज विद्यालय में उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करने के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के शैक्षणिक प्रमुख वाईके सिंह ने उनको पुष्पांजलि देेते हुए उनकी विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए, उन्हे समाज सेवक, विनम्र व जीवन मूल्यों मेे आस्था रखने वाले तथा सभी के समर्पित व्यक्ति बतलाया।

विद्यालय के निदेशक नीलांशु अग्रवाल ने उनके साथ बिताए उन पलों का जिक्र किया, जो आज की उन्हें प्रेरणा स्त्रोत बने हुए है। उन्होनें अनेक उदाहरणों के माध्यम से इस बात पर प्रकाश डाला कि वह पूरे जीवन के सादा जीवन के पक्षधर रहे। उनकी कर्मठता, श्रेष्ठ जीवन, विनम्रता, समाज सेवा के लिए वे हमेशा याद किए जाते रहेगे।

इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक व शिक्षिकाएँ उपस्थिति थी। आपके कार्यक्रम का सचांलन निशा सपरा ने किया।

विज्ञापन एक्सप्रेस