5:45 am Tuesday , 28 July 2026
BREAKING NEWS

मोदी सरकार के 11 साल सेवा सुशासन को समर्पित – हरीश शाक्य

उझानी बदांयू 15 जून।

नगर के भगवान दास पैलेस में भाजपा की विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने सरकार की उपलब्धियों का गुणगान किया।

बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 साल सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण को समर्पित रहे हैं। नगर अध्यक्ष सचिन अग्रवाल ने कहा कि सरकार की योजनाओं ने देश के सबसे गरीब व्यक्ति के मन में सम्मान और सुरक्षा का भाव भरा है। किसानों की आय बढ़ाना, खेती की लागत कम करना और बीज से लेकर बाजार तक किसानों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है।

किशनचंद्र शर्मा ने कहा कि आज युवा विकसित भारत के विजन के साथ देश की अमृत यात्रा का नेतृत्व कर रहे हैं।
इस मौके पर गिरीश पाल सिसोदिया,विवेक राष्ट्रवादी, राजीव गोयल,पवन वार्ष्णेय, विश्वनाथ माहौर,संजय यादव, पारसमणी वार्ष्णेय,रोहन शर्मा, शिवकुमार गुप्ता, अरविंद शर्मा, राहुल शंखधार आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस