8:20 pm Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

ट्रक ने बुलेरो में मारी टक्कर,बदायूं के 6 पुलिसकर्मी घायल

बदायूं 15 जून।
बुलेरो कार से लखनऊ जा रहे बदांयू के 6 पुलिसकर्मीयों को ट्रक ने टक्कर मार दी। जिसमें सभी पुलिस कर्मियों को घायलावस्था में बदायूं जिला अस्पताल लाया गया।

जनपद बदायूं में कल नवनियुक्त आरक्षी पदों के लिए नियुक्ति पत्र दिलाने के लिए 436 महिला व पुरुषों को रोडवेज बसों के द्वारा पुलिस लाइन से लखनऊ के लिए रवाना किया गया था।

सभी अपना नियुक्ति पत्र लेने के लिए देर रात लखनऊ पहुंच गए थे इसी बीच वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं के यहां भर्ती बोर्ड में शामिल प्रवेन्द्र मलिक सोनू बॉवी कांस्टेबल जितेंद्र सिरोहा ड्राइवर प्रदीप चौधरी एवं मयंक तिवारी सभी को नियुक्ति पत्र दिलाने के लिए आज पुलिस की बोलेरो कार से लखनऊ को सुबह-सुबह रवाना हुए थे। इसी बीच फर्रुखाबाद जिले में थाना कायमगंज के खुदागंज कमालगंज के बीच तेज रफ्तार ट्रक ने पुलिस की बोलेरो कार में टक्कर मार दी जिसमें 6 पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए सभी घायल पुलिस कर्मियों को बदायूं के जिला अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया जहां पर सभी का उपचार जारी है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.