8:03 am Thursday , 23 July 2026
BREAKING NEWS

सेवा सुशासन का 11 वां अमृत काल, जिले की जनता का बिन बिजली बुरा हाल

आज की बात सुशील धींगडा के साथ।

बदायूं 14 जून।
एक ओर भाजपा मोदी सरकार के 11 बर्ष पूर्ण होने का सेवा सुशासन सप्ताह का अमृत काल मना रही हैं, वही पूरे जनपद बदांयू की जनता भीषण गर्मी में बिजली ना मिलने से कराह रही है। किसी जनप्रतिनिधि ने अपने क्षेत्र की जिम्मेदारी को सेवा, सुशासन विकास से देखकर बिजली की गंभीर समस्या की ओर देखा तक नहीं। क्या यही है सेवा सुशासन का अमृत स्वर्णिम काल।

पूरे जनपद के हर शहर कस्बे में भाजपा सेवा सुशासन सप्ताह मना रही हैं। जहां भी जाओ बिजली की समस्या से जनता दो-चार होना निश्चित है। बिना बिजली के इस भीषण गर्मी में लोग कैसे दिन व रात गुजारते हैं उन्ही से पूछो। किसान अपनी फसल में पानी देने को दिन-रात टकटकी लगाए बिजली आने का इंतजार करते हैं।
जिले के किसी जनप्रतिनिधि ने जनता की सबसे बड़ी इस बिजली की सेवा को महत्व नहीं दिया। जनता की परेशानी को नहीं समझा।

बदांयू, सहसवान, उझानी, बिल्सी, ककराला, उसहैत, शेखूपुर विनाबर कोई ऐसा कस्बा नहीं जहां 10 घंटे बिजली मिल रही हो। महीनों से बुरा हाल है गर्मी तो किसी तरह झेल लेते हैं मगर सुबह पानी की समस्या से जनता को दो-चार होना पडता है। क्योंकि बिन बिजली सब सून।

अगर जनता की सेवा का संकल्प लेकर आप उनके रहनुमा बनें हो तो जिम्मेदारी से मुंह मोड़ना सही बात नहीं। क्योंकि ये जनता है कुर्सी पर बिठा सकती है तो उतारने में सिर्फ पांच साल लगते हैं। जो एक बार जनता की नजरों से गिरा उठने में बहुत वक्त निकल जाता है तब तक रेल स्टेशन छोड चुकी होती है।————————
समाजवादी पार्टी के सांसद दो विधायक जनता की गंभीर समस्या पर वह भी मौन।

जिले से बसपा कांग्रेस का लगभग सफाया हो गया समाजवादी पार्टी के सांसद विधायक भी जनता की मूलभूत बिजली की समस्या पर मौन साधे हुए है। सत्ताधारी को छोड वह भी इस समस्या के समाधान को बिजली अधिकारियो से वार्ता कर निजात दिलाने की बजाय चुपचाप बैठे हैं। आखिर क्यों जनता सिर्फ वोट देने को ही है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.