8:21 pm Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

गर्मी से इलेक्ट्रानिक बाजार गुलजार, एसी-कूलर पंखे की जबरदस्त मांग

उझानी बदांयू 12 जून ।

गर्मी की तपिश ने जन-जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। चिलचिलाती धूप लोगों को घरों में दुबकने को मजबूर कर रही है। बढ़ता तापमान लोगों की सेहत को नुकसान पहुंचा रहा है। वहीं इलेक्ट्रानिक बाजार फायदे में है। एसी, कूलर, सीलिंग व फर्राटा पंखों की खरीद में उछाल आया है। व्यापारियों के अनुसार तीन दिन में करीब 300 कूलर बिके हैं।

शहर के स्टेशन रोड से बिल्सी रोड हलवाई चौक बदायूं रोड पर इलेक्ट्रानिक उपकरणों की दुकानों पर अलग-अलग कंपनियों के एसी-कूलर की बिक्री जोरों पर है। ग्राहक कम दाम में अच्छी एसी, कूलर, छोटा पंखा, सीलिंग फैन की खरीद कर रहे हैं। व्यापारियों के अनुसार तीन दिन में बाजार में 300 से अधिक कूलर की बिक्री हुई है।

वहीं 50 से ज्यादा एसी भी ग्राहकों ने खरीदे हैं। व्यापारी आलोक गुप्ता ने बताया कि तीन दिन से पड़ रही गर्मी से कूलर व एसी की खरीद बढ़ गई है। लोग किफायती उपकरण को ज्यादा पसंद कर रहे हैं। बीरेंद्र अदलक्खा ने बताया कि बाजार में आम ग्राहक छोटा पंखा (फर्राटा) की मांग ज्यादा कर रहे है। कूलर की भी बिक्री बढ़ी है। बाजार में इन की खरीद में एकदम से उछाल आया है।

—— राजेश वार्ष्णेय एमके।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.