बदायूं की बात- सुशील धींगडा के साथ
कभी वह दौर था जब दातागंज में अपहरण उद्योग चरम पर दिखाई देता है और दुर्दांत दस्यु दातागंज की कटरी को अपने लिए सबसे सुरक्षित क्षेत्र समझते थे। उस समय हालात इतने खराब थे कि किसान का अपने खेतों की ओर जाना जीवन खतरे में दिखता था ना जाने प्रदेश से कौन – कौन से जिलों के अपहृत सौदेबाजी के बाद दातागंज में मिला करते थे जबकि आज वह दौर कही नहीं दिख रहा और क्षेत्र के नागरिक इसका श्रेय दातागंज के वर्तमान विधायक राजीव कुमार सिंह बब्बू को देते हैं जिनके प्रयास से दातागंज के ग्रामीण अंचल में विकास तथा समाज के सबसे कमजोर व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचा है। लगता है दातागंज में अंत्योदय योजना ने अपना प्रभाव दिखाया है जबकि विधायक श्री बब्बू के प्रयास से प्रदेश सरकार ने क्षेत्र में ऐसी योजना बनाई जिसमें कटरी के आतंक की जगह हर ओर विकास की लहर दिखा दी है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
