म्याऊं: अलापुर थाना क्षेत्र के गांव मोहन नगला के खेतों में एक पेंड पर लटकता मिला नवयुवक का शव। सूचना क्षेत्र में पेड़ पर शव लटकने की मिलते ही, क्षेत्र के लोगों को हुज्जुम लग गया। वहीं सूचना मिलने पर आलापुर थाना पुलिस एवं दातागंज क्षेत्राअधिकारी केके तिवारी ने घटना स्थल पर पहुंच कर, बारीकी से जांच पड़ताल की। उधर फॉरेसिंक टीम ने भी मौके पर पहुंच कर, जांच पड़ताल की। गांव मोहन नगला निवासी अक्षय कुमार (21) पुत्र ओमपाल की शादी बीते दिन 7 जून को दातागंज कोतवाली क्षेत्र के गांव अमृतापुर से मिथलेश के साथ हुई थी। वहीं 8 जून को बारात वापस आई थी। अगले दिन सोमवार 9 जून को घर से 7 बजे से अक्षय गायब हो गया था। मृतक के पिता ओमपाल ने बताया कि बेटा सोमवर शाम को मृतक अक्षय जब शाम को अचानक गायब हुआ था। तो परिवार लोगों के साथ काफी खेतों में आस पास के मिलने वाले लोगों के यहां तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं लगा। जिसके बाद सोमवार देर शाम 112 नंबर पर कॉल करके पुलिस को भी सूचना दी थी। लेकिन पुलिस के द्वारा कोई संज्ञान नहीं लिया गया। मंगलवार सुबह जब गांव के लोगों ने बताया कि अक्षय का शव गांव पश्चिम दिशा में खेत मे सहशूत के पेड़ पर लटक रहा है। सूचना मिलते ही गांव के तमाम लोग घटना स्थल की तरफ दौड़ पड़े। वहीं मृतक के पिता ने बताया कि जब हमने मौके पर पहुंच कर देखा, तो बेटे के घुटने पैर जमीन पर रखे थे। उससे यह स्पष्ट हो गया, कि यह हत्या करके बेटा अक्षय का शव लाकर यहां टांग दिया है। अच्छे के सब मिलने के बाद पत्नी एवं मां करोड़ पर बुरा हाल हो गया है। मृतक तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। मृतक अक्षय कुमार अपने पिताजी के साथ खेती एवं मेंथा प्लांट के काम में हाथ बांटता था। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए बदायूं भेज दिया है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com