हंगामा होते ही डाॅ नीलकमल स्टाफ सहित भागे।
बदांयू 9 जून।
कुंवर गांव थाने के गांव बावट की एक महिला के टूटे पैर के इलाज में गलत इंजेक्शन लगाने से मौत का आरोप लगाते हुए परिजनों ने हंगामा कर दिया। हंगामे के बीच ही डा नीलकमल स्टाफ सहित अस्पताल छोड़कर भाग गये। भीड की संख्या देख पुलिस के हाथ पांव फूल गये, पीएसी को बुलाना पडा। परिजन अस्पताल को सील कर डाक्टर के खिलाफ मुकदमा लिखाने की मांग पर अडे हुए हैं।
जानकारी के अनुसार डॉ नीलकमल के इंद्रा चौक स्थित रामायणी हास्पीटल में बाबट के हरिनंदन अपनी इकलौती शादी शुदा बेटी उर्वशा को पैर टूटने पर हाॅस्पीटल लाए। बताते हैं कि बेटी के ऊपर गाय गिरने से उसका पैर टूट गया।
डॉ नीलकमल ने मोटी रकम भी बसूली व हर तीसरे दिन चेकअप को बुलाते रहे आज दर्द का इंजेक्शन लगाते ही उर्वशा की मौत हो गई। 


हरिनंदन ने डॉ साहब से जानकारी की तो उन्होंने गलत व्यवहार किया इसी से नाराज़ हरिनंदन ने गांव फोन कर दिया दो तीन ट्रैक्टर ट्रालीयो से लोग आ गये व हंगामा करना शुरू कर दिया। हंगामा होता देख स्टाफ खिसक लिया। उर्बेशा के पति का कहना है कि डॉ के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत हो व अस्पताल को सील किया जाऐ। बहरहाल पुलिस व पीएसी अस्पताल को घेरे खडी हुई हे।


badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
