4:01 pm Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान ने निर्जला एकादशी के उपलक्ष में किया शरबत वितरण

राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान टेस्ट (रजि.) भारत ने निर्जला एकादशी के उपलक्ष में बरेली स्थित सिविल पुलिस लाइन के पौराणिक शिव मंदिर चौपुल पुल के नीचे किया शरबत वितरण कार्यक्रम किया जिसमें तमाम रहीगीरों एवं जरूरतमंदों ने शरबत ग्रहण कर अपने जीवन को कृतार्थ किया राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान द्वारा कई फ्लावर बर्फयुक्त शीतल शरबत बनाए गए जो की तपती गर्मी में शरबतों ने लोगों को राहत पहुंचाई ठंडा मीठा शरबत पीकर लोग बहुत प्रसन्न हुए लोगों ने प्रेम पूर्वक शरबत पिया इस मौके पर राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान की राष्ट्रीय अध्यक्ष बिंदु सक्सेना ने बताया हमारा संस्थान हर वर्ष शरबत वितरण का कार्यक्रम करता है उसी क्रम में आज निर्जला एकादशी के उपलक्ष्य में संस्थान ने शरबत वितरण किया है और आगे भी करता रहेगा निर्जला एकादशी के साथ-साथ आज मेरी मां की पुण्यतिथि भी है मुझे शरबत वितरण करके आज बहुत ही खुशी उत्पन्न हुई है शरबत वितरण कार्यक्रम में राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान की राष्ट्रीय अध्यक्ष बिंदु सक्सेना, राष्ट्रीय महामंत्री नरेंद्र पाल, संरक्षक वीरेंद्र प्रसाद खंडेलवाल,जे. आर गुप्ता, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हरि बाबा खंडेलवाल चीनी वाले, राकेश कुमार मौर्य, सदस्य रामकिशोर, उमेश चंद गुप्ता, बबली गुप्ता, सरदार ढाल सिंह, पूरन मौर्य, आदि क्षेत्र वासियों ने भाग लिया

रिपोर्टर अनुज रस्तोगी कुंवर गांव

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.