बदायूं :- मा० प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर आगामी अभियान ‘विकसित भारत का अमृतकाल एवं सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण’ के अंतर्गत जिला कार्यशाला भाजपा कार्यालय पर सम्पन्न हुई। जिसमें मोदी सरकार की गौरवशाली उपलब्धियों की चर्चा को आम लोगों तक पहुंचाने के लिए 10 जून से 25 जून तक विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे।
मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा व जिला प्रभारी दिनेश कुमार शर्मा ने कहा भारत को आजादी के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सबसे प्रभावशाली व यशस्वी नेतृत्व मिला है। अमृतकाल में सेवा, सुशासन व गरीब कल्याण के 11 वर्ष पूरे हो रहे हैं। इन 11 साल में भारत की विरासत से विकास की यात्रा बेहतरीन है। भारत की विरासत को पहली बार पहचान मिली है। 11 सालों में पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया की चौथी अर्थव्यवस्था पर आ गया है। ये नए भारत का स्वर्णिमकाल चल रहा है, भारत में नए- नए कीर्तिमान स्थापित हो रहे हैं। 2014 से पहले देश की छवि भ्रष्टाचार वाले देश के रूप में थी। वर्ष 2014 के बाद गरीबी और अमीरी के बीच की खाई को दूर करने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। वर्ष 2014 से पहले भी गरीब कल्याण योजनाएं थीं, मगर सिर्फ कागजों में ही थीं। मोदीजी के नेतृत्व में देश की धाक रक्षा, सैन्य, चिकित्सा, अंतरिक्ष सहित हर क्षेत्र में बढ़ी है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
