बिनावर पुलिस द्वारा गोकशी की घटना कारित करने वाले शातिर अभियुक्त को पुलिस मुठभेड़ में मय अवैध तमंचा, कारतूस तथा गौकशी के उपकरण सहित किया गया गिरफ्तार ।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बदायूँ डा0 बृजेश कुमार सिंह के निर्देशन में एवं पुलिस अधीक्षक नगर श्री बिजेन्द्र द्विवेदी के पर्यवेक्षण में तथा क्षेत्राधिकारी नगर श्री रजनीश कुमार उपाध्याय के नेतृत्व में बिनावर पुलिस टीम द्वारा गौवध सम्बन्धी अपराधों के अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत ग्राम औरंगाबाद रोड पर गौकशी की घटनाओं मे संलिप्त वांछित अभियुक्त नवासे पुत्र असरत निवासी मुराब गौटिया रहमा थाना बिनावर जनपद बदायूँ को एक तमन्चा 315 बोर मय एक जिन्दा कारतूस व तीन खोका व 680 रुपये नगद, एक मोबाइल, एक मोटरसाइकिल हीरो ग्लैमर तथा गौकशी के उपकरण (एक अदद छुरा छोटा व एक बडा, 05 मीटर काली पन्नी, एक कुल्हाडी, दो प्लास्टिक की रस्सी 05-05 मीटर) के साथ पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया है। इस घटना के सम्बन्ध मे थाना हाजा पर मु0अ0सं0 99/25 धारा 109(3) बीएनएस व 3/25 (1B)(A)/27 आर्मस एक्ट बनाम नवासे पुत्र असरत नि0 मुराब गौटिया रहमा थाना बिनावर जिला बदायूँ पंजीकृत किया गया है।
घटनाक्रम- 
दिनांक 05.06.2025 को थाना बिनावर पुलिस टीम घटपुरी एक्सप्रैसवे के पास कच्चे रास्ते के पास पहुचीं तो घटपुरी की ओर से एक मोटरसाईकिल आती हुई दिखाई दी जो पुलिस की गाड़ी को देखकर कच्चे रास्ते की ओर मुड़ गई। इस प्रतिक्रिया से पुलिस टीम को मोटरसाईकिल सवार पर शक हुआ तथा उसका पीछा किया। पुलिस टीम को देखकर मोटरसाईकिल सवार हड़बड़ाहट में फिसलकर गिर गया और मक्का के खेत की ओर भागने लगा तथा पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। पुलिस टीम द्वारा रुकने हेतु चेतावनी दी गई तब इस व्यक्ति ने पुनः पुलिस टीम पर फायर किये। पुलिस टीम द्वारा जवाबी आत्मरक्षार्थ फायर किया गया तो संदिग्ध व्यक्ति गोली लगने से घायल हो गया इस व्यक्ति से नाम पता पूछते हुए जामा तलाशी ली गई तो इस व्यक्ति ने अपना नाम नवासे पुत्र असरत निवासी ग्राम मुराब गौटिया रहमा थाना बिनावर जिला बदायूँ बताया जिसकी जामा तलाशी से एक तमन्चा 315 बोर एक जिन्दा कारतूस व तीन खोका कारतूस व 680 रुपये नगद, एक मोबाइल, एक मोटरसाइकिल हीरो ग्लैमर तथा गौकशी के उपकरण (एक अदद छुरा छोटा व एक बडा, 05 मीटर काली पन्नी, एक कुल्हाडी, दो प्लास्टिक की रस्सी 05-05 मीटर) बरामद हुई। अभियुक्त नवासे उपरोक्त थाना बिनावर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 39/25 धारा 3/5/8 सीएस एक्ट मे वांछित अभियुक्त है। घायल अभियुक्त को पुलिस अभिरक्षा में लेकर उपचार हेतु जिला अस्पताल बदायूँ मे भर्ती कराया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पताः –
अभियुक्त नवासे पुत्र असरत निवासी मुराव गोटिया मझरा रहमा थाना बिनावर जनपद बदायूँ
गिरफ्तारी/ बरामदगी का स्थान :-
घटपुरी तिराहे से ओरंगाबाद रोड कोल्ड स्टोर से पहले गंगा एक्सप्रैसवे की तरफ जा रहा कच्चा रास्ता, थाना बिनावर बदायूँ
बरामदगी का विवरणः-
एक तमन्चा 315 बोर एक जिन्दा कारतूस व एक खोका कारतूस व 680 रुपये नगद , एक मोबाइल , एक मोटरसाइकिल हीरो ग्लैमर ,एक अदद छुरा छोटा व एक बडा , 05 मीटर काली पन्नी , एक कुल्हाडी, दो प्लास्टिक की रस्सी 05-05 मीटर।
अभियुक्त का आपराधित इतिहासः-
अभियुक्त नवासे पुत्र असरत निवासी मुराव गोटिया मझरा रहमा थाना बिनावर जनपद बदायूँ
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
