8:57 am Tuesday , 28 July 2026
BREAKING NEWS
{"remix_data":[],"source_tags":[],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":false,"containsFTESticker":false}

हरियाली संग मानवता का संदेश: HP इंटरनेशनल स्कूल का दोहरा उत्सव |

बदायूं। आज विश्व पर्यावरण दिवस के पावन अवसर पर एचपी इंटरनेशनल स्कूल, बदायूं में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्कूल की अध्यापिकाओं ने प्रधानाचार्य संदीप पांडेय के नेतृत्व में विद्यालय परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण सुरक्षा का संकल्प लिया। शिक्षिकाओं ने विभिन्न प्रजातियों के छायादार एवं औषधीय पौधे लगाए |
इस कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंध निदेशक श्री शिवम पटेल ने भी उपस्थिति दर्ज कराई। उन्होंने कहा, “प्रकृति से प्रेम ही सच्चा जीवन है। पेड़-पौधे हमारे जीवन का आधार हैं। एचपी इंटरनेशनल स्कूल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में निरंतर कार्य करता रहेगा।”
प्रधानाचार्य संदीप पांडेय ने कहा, “आज के युग में पर्यावरण संतुलन बनाए रखना सबसे बड़ी आवश्यकता है। हर छोटा प्रयास बड़े बदलाव की ओर ले जाता है। पेड़ लगाना और उनकी रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी है।”
कार्यक्रम का एक विशेष पहलू यह रहा कि गंगादशहरा के पावन पर्व को ध्यान में रखते हुए विद्यालय के सामने राहगीरों को शीतल शरबत वितरित किया गया। अध्यापकों ने मिलकर राहगीरों को ठंडा शरबत पिलाया, जिससे मानव सेवा और सामाजिक सरोकार का सन्देश भी प्रसारित हुआ।

 

विज्ञापन एक्सप्रेस