बदायूं 4 जून 2025 आज पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज जिला बस ऑपरेटर्स यूनियन की एक बैठक प्राइवेट बस स्टैंड पर जिला बस यूनियन के अध्यक्ष ओमकार सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें कि बस ऑपरेटरों ने भामाशाह पुलिस लाइन चौराहे से चल रहे अवैध टेंपो स्टैंड को हटाने की बात रखी , इन टेंपो पर पहले तो परमिट है ही नहीं और है भी तो ठेका गाड़ी के जिनमें उनकी सीमा 16 किलोमीटर परिधि कीहै परंतु वह बदायूं से उसावां और उसैत तक की सीधी सवारी अवैध रूप से भर रहे हैं इसका भी विरोध करने की मांग की गई ।
उपस्थित मालिकान और बस स्टॉफ को आपको संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा की 9 जून 2025 को सभी बस ऑपरेटर एवं बस स्टॉफ भाई माननीय जिला अधिकारी बदायूं को ज्ञापन देंगे जिसमें कि भामाशाह चौराहा/ पुलिस लाइन चौराहे से चलाए जा रहे अवैध टेंपो स्टैंड को हटाने की मांग करेंगे इन टेंपो से भामाशाह चौराहे पर जनमानस को भी आवागमन की बहुत कठिनाई होती है और यह हमारी वैध परमिट वाली गाड़ियों के आगे लगाकर सवारी भरते हैं जबकि उनके परमिट ठेका गाड़ी के हैं और हमारी बसों के परमिट सवारी गाड़ी के हैं यह परमिट की शर्तों के अनुसार केवल बुकिंग ही ले सकते हैं रास्ते की सवारी उतार चढा नहीं नहीं सकते परंतु यह कर रहे हैं, इसके संबंध में सभी बस ऑपरेटर एक ज्ञापन जिलाधिकारी बदायूं को देंगे और उनसे इस स्टैंड को हटाने की मांग करेंगे।
बैठक में जिला बस ऑपरेटर्स यूनियन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल रस्तोगी, उपाध्यक्ष भरत गुप्ता, उपाध्यक्ष रामू गुप्ता महासचिव मस्टर्ड खान कोषाध्यक्ष राजू जैन, जिला सचिव नितिन ठाकुर सचिव, सचिव शमसुल हसन , सचिव रहीसुल, जिला सचिव जाकिर अली जिला सचिव कामेश यादव, छोटे, सुखविंदर सिंह, नेत्रपाल सिंह , साजिद अली आदि मालिकान व स्टाफ उपस्थित रहे।

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
