6:46 am Friday , 31 July 2026
BREAKING NEWS

बिसौली – जायंट्स ग्रुप बिसौली स्टार्स द्वारा ठेले और फल वालों को धूप और बारिश से बचाव हेतु छातों का वितरण

“सेवा ही धर्म है, सेवा ही कर्म है” इन पंक्तियों को चरितार्थ किया है जायंट्स ग्रुप बिसौली स्टार्स के सेवा कार्यों ने। ग्रुप ने सड़क किनारे धूप में सामान बेचने वालों और और ठेले वालों की चिंता की है। जायंट्स ग्रुप बिसौली स्टार्स द्वारा सेवा कार्यों का एक नया अध्याय जोड़ते हुए पर्यावरण दिवस की पूर्व संध्या पर नगर के ठेले और फल वालों को धूप और बारिश से बचाव हेतु छातों का वितरण किया गया। नगर के बुधबाजार, चंदौसी रोड, दबतोरी रोड, अटल चौक, शनिवार बाजार आदि स्थानों पर जायंट्स ग्रुप बिसौली स्टार्स के सदस्यों ने छातों का वितरण किया । छाते पाकर सड़क पर बैठकर सामान बेचने वालों तथा ठेले वालों के चेहरे खिल गए। उन्होंने ग्रुप का आभार व्यक्त किया तथा ग्रुप के कार्यों की सराहना की। इस अवसर पर यूनिट डायरेक्टर अनुपम वार्ष्णेय, अध्यक्ष साहू सावेंद्र, प्रवीण अग्रवाल, रवींद्र मोहन अग्रवाल रिंकू, नितिन वार्ष्णेय, राजू साहनी, डॉ गुंजन वार्ष्णेय,निशांत गोयल, गौरव वार्ष्णेय,जितेंद्र वार्ष्णेय टिंकू, शशांक भिल्ला आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस