5:46 am Tuesday , 28 July 2026
BREAKING NEWS

भाजपा अध्यक्ष राजीव गुप्ता एवं प्राचार्य प्रो आशीष कुमार सक्सेना ने टैबलेट प्रदान किएं

नेहरू मेमोरियल शिव नारायण दास पी जी कॉलेज बदायूं में आज़ प्रदेश की महत्वाकांक्षी योजना के अंतर्गत टैबलेट का वितरण किया गया। जनपद बदायूं के भाजपा अध्यक्ष राजीव गुप्ता एवं प्राचार्य प्रो आशीष कुमार सक्सेना ने लाभार्थियों को टैबलेट प्रदान किया। लाभार्थियों में मुख्यतः शोधार्थी एवं स्नातकोत्तर के छात्र छात्रा गण थे । हिन्दी के शोधकर्ता अमित कुमार मिश्र बदायूं के यशस्वी कवि उर्मिलेश पर शोध कर रहे हैं, जबकि रामकुमार के रुचि का विषय अस्मितामूलक विमर्श है। इन दोनों के गाइड प्रो मोहन लाल मौर्य हैं। डॉ बैकुंठ नाथ शुक्ल के निर्देशन में रामकुमार यादव पाणिनि के व्याकरण पर शोध कर रहे हैं, और जीशान अहमद डॉ आशीष कुमार गुप्ता के निर्देशन में राजनीति विज्ञान में शोध कर रहे हैं। मुख्य अतिथि श्री राजीव गुप्ता, प्राचार्य प्रो आशीष कुमार सक्सेना, हिन्दी विभाग के अध्यक्ष रवि भूषण पाठक, शिक्षा शास्त्र के प्राध्यापक डॉ सत्यम मिश्रा, अर्चना, गणित के प्राध्यापक डॉ विकास सक्सेना एवं अनुराग दीक्षित ने लाभार्थियों को डिजिटल कामयाबी एवं जीवन में सफलता की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम का संचालन डॉ सत्यम मिश्रा ने किया।

जिला संवाददाता सौम्य सोनी

विज्ञापन एक्सप्रेस