उझानी बदांयू 2 जून।
कल शाम को बिल्सी रोड पर जलकर गिरी कैबिल को आज सुबह तक नहीं बदला गया, बिल्सी रोड,नझियाई के इलाके पूरी रात रहे अंधेरे में। कर्मचारियों का कहना है कि बदांयू से कैबिल आने के बाद बदल दिया जाऐगा।
लगातार बढ़ रहे तापमान से बिजली व्यवस्था लड़खड़ा गई है। लो वोल्टेज की वजह से घरों में लगे कूलर और पंखे की चाल जहां धीमी हो गई है, वहीं लो-वोल्टेज के कारण एसी नहीं चल पा रहे हैं,महज घरों में शो-पीस बनकर रह गये है।
शहर से लेकर गांव तक लोग बिजली को लेकर परेशान हैं।
बिजली कर्मचारियों ने बताया कि उपकेंद्रों पर आने वाली बिजली की सप्लाई भी जितने वोल्ट की जरूरत है,उस के मुताबिक नहीं आ रही। बिजली विभाग के आंकड़ों के मुताबिक शनिवार की रात आठ बजे से रविवार को रात आठ बजे के बीच 32 बार बिजली ट्रिपिंग हुई है। इसकी वजह ओवर लोड बताई जा रही है।
गर्मी से निपटने के लिए बिजली विभाग की ओर से करोड़ों रुपये खर्च कर ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि करने के साथ ही उपकेंद्रों पर फीडरों के उपकरण को बदला गया। जर्जर तार व पोल भी ठीक किए गए, लेकिन गर्मी की तपिश बढ़ी तो बिजली आपूर्ति फिर पुराने ढर्रे पर आ गई।
बिजली निगम के जिम्मेदारों का कहना है कि बिजली की अधिक खपत होने और मेन सप्लाई के वोल्टेज कम मिलने के कारण लो वोल्टेज और ट्रिपिंग की समस्या बढ़ी है।
उपकेंद्रों पर मैन पावर कम होने से फाॅल्ट की शिकायतों को दूर करने में 24 से 48 घंटे लग रहे हैं। वहीं नगर की आबादी के हिसाब से कर्मचारियों का भी टोटा है। कर्मचारियों की कमी के चलते सप्लाई सुचारू रखने में दिक्कत हो रही है। फिर भी बिजली व्यवस्था को काफी हद तक सही रखा जा रहा है।
राजेश वार्ष्णेय एमके

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
