4:00 pm Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

श्री कृष्णा इंटर कॉलेज बदायूं में समर कैंप का समापन

श्री कृष्णा इंटर कॉलेज बदायूं में दिनांक 21 मई 2025 से प्रारंभ हुआ समर कैंप का समापन आज भव्य कार्यक्रम के साथ संपन्न हुआ। समर कैंप के दौरान विद्यार्थियों ने चैस, कैरम , लूडो, बैडमिंटन, वॉलीबॉल, खो-खो, सपोलिया, आई स्पाई जैसे खेल खेले साथ ही साथ योग एवं व्यायाम का प्रशिक्षण भी प्राप्त किया। यही नहीं समर कैंप के दौरान विद्यार्थियों को सीपीआर, कंप्यूटरआदि का प्रयोगिक ज्ञान भी प्रदान किया गया। समर कैंप के दौरान मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक श्री राकेश कुमार ने निरीक्षण किया और श्री कृष्णा इंटर कॉलेज द्वारा आयोजित समर कैंप में आयोजित कार्यक्रमों पर संतोष व्यक्त किया।
आज अंतिम दिन जिला विद्यालय निरीक्षक डॉक्टर प्रवेश कुमार ने समर कैंप का निरीक्षण किया , विद्यार्थियों से समर कैंप का फीडबैक लियाऔर विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनको उत्तम स्वास्थ्य, अच्छे संस्कार और उत्तम शिक्षा ग्रहण करने का भी प्रदान किया।
प्रधानाचार्य डॉक्टर संदीप भारती ने मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक महोदय के प्रति आभार व्यक्त किया और अपने उद्बोधन में बताया कि स्वस्थ और संस्कारवान नागरिक ही देश की अमूल्य निधि है। हम शिक्षकों को अच्छे नागरिक तैयार करना है ,जो देश को उन्नति के शिखर पर ले जाने के लिए कार्य करें और अपने माता-पिता, गुरु, समाज और देश का नाम रोशन करें।
इस अवसर पर सर्वश्री बृजेंद्र कुमार, विजय गौतम, विवेक जौहरी श्री राम, रितेश कुमार, कौशल कुमार, पंकज शर्मा, अनूप कुमार सक्सेना ,जगमोहन आर्य ,संदीप कुमार, राधेश्याम शर्मा, मनोज कुमार, अभिषेक कुमार शर्मा, पवन कुमार यादव ,प्रदीप कुमार सक्सेना ,सुनील कुमार दीक्षित, शिव आधार शर्मा ,प्रदीप कुमार सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.