11:30 pm Monday , 27 July 2026
BREAKING NEWS

मदर एथीना स्कूल में बच्चों ने सीखा ग्राफ्टिंग के द्वारा पौधों की नई वैरायटी को उगाना

आज दिनांक 30.05.2025 को मदर एथीना स्कूल में चल रहे निःशुल्क समर कैंप में बच्चों ने गार्डनिंग एक्टिविटी के अंतर्गत ग्राफ्टिंग से पौधों की नई वैरायटी को उगाने के तरीके सीखे। इससे पहले बच्चे गमले में मिट्टी को तैयार करके भरना तथा उनमें नई कटिंग्स लगा करके पौधों को उगाना सीखा। पौधों को समय-समय पर खाद देना उनकी गुड़ाई करना इत्यादि कार्यों का प्रशिक्षण भी इस एक्टिविटी में दिया गया है ताकि बच्चे अपने घर पर भी एक छोटा गार्डन बना सके। पेड़-पौधों की इस प्रकार देखभाल करने से उनमें प्रकृति के प्रति प्रेम और पर्यावरण की सुरक्षा का भाव भी उत्पन्न होगा।
विद्यालय की निदेशिका महोदया चयनिका सारस्वत ने बताया कि गार्डनिंग एक महत्त्वपूर्ण गतिविधि है जा न केवल हमारे पर्यावरण को सुंदर बनाती है बल्कि हमारे स्वास्थ्य और शिक्षा को भी बढ़ावा देती है। गार्डनिंग के द्वारा आसपास का वातावरण शुद्ध होता है, जिससे ऑक्सीजन का स्तर बढ़ता है। अतः मदर एथीना स्कूल इस हेतु समय-समय विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को प्रेरित करता रहता है।

विज्ञापन एक्सप्रेस