5:46 am Tuesday , 28 July 2026
BREAKING NEWS

मदर एथीना स्कूल में ‘भारतीय भाषा समर कैंप’ के अंतर्गत विद्यार्थियों ने ‘बांग्ला भाषा’ में बोलना तथा गाना सीखा

बदायूं
मदर एथीना स्कूल में ‘समर कैंप-2025’ के दौरान विद्यार्थियों को उनके पाठ्यक्रम तथा पुस्तकीय ज्ञान से पृथक विविध प्रकार के कौशल एवं प्रशिक्षण प्रदान किए जा रहे हैं। जिसके अंतर्गत आज विशेषतया सी0बी0एस0ई0 द्वारा निर्देशित ‘भाषा समर कैंप’ के अंतर्गत विद्यार्थियों को बांग्ला भाषा का व्यावहारिक ज्ञान प्रदान किया गया। जिसमें कि बच्चों को छोटे-छोटे बांग्ला वाक्यों को औपचारिक व्यवहार के रूप में बोलना सिखाया गया। जिसे बच्चों ने बड़े ही उत्साह एवं जिज्ञासा से बोलना सीखा। इसके अलावा विद्यार्थियों ने ‘रवींद्र नाथ टैगोर’ का ‘एकला चलो रे’ गीत भी गाना सीखा।
विद्यालय की निदेशिका महोदया चयनिका सारस्वत ने बताया कि भारत में अनेकों भाषाएँ बोली जाती हैं यह उसकी अनूठी संस्कृति एवं विविधता में एकता की मिसाल है। अतः विद्यर्थियों को उनके देश के विभिन्न भागों की भाषा, बोली, खान-पान, वेश-भूषा आदि के विषय में ज्ञान देश के प्रति उनमें प्रेमभाव एवं देशभक्ति को दृढ़ता प्रदान करता है।


विज्ञापन एक्सप्रेस