12:18 am Friday , 31 July 2026
BREAKING NEWS

अपने हुए पराये तो कैसा शौर्य – धर्मेन्द्र यादव और डा संघमित्रा मौर्य ?

बदायूं की बात- सुशील धींगडा के साथ
बदायूं के पूर्व सांसद धर्मेन्द्र यादव और डा संघमित्रा मौर्य को लेकर आम आदमी से बात की जाये तो उसका कहना होता है कि धर्मेंद्र यादव और डा संघमित्रा मौर्य के बीच और कोई समानता हो अथवा नहीं पर दोनों में एक बात की समानता है कि दोनों को बदायूं से हटाने में उनके विरोधियों से अधिक अपनों की भूमिका थी। दोनों को उनकी अपनइ पार्टी ने अंतिम समय तक अंधरे में रख कर गुमराह किया और अंत में चुनावों की घोषणा के उपरांत दोनों को बदायूं से दूर हो जाने को मजबूर कर दिया। बस दोनों में दो फर्क अपनी पार्टी ने जरूर किया। सपा ने धर्मेंद्र यादव को बदायूं से हटाकर आजमगढ से टिकट देकर उम्मीदवार बनाया जो वर्तमान में आजमगढ के सांसद हैं जबकि डा संघमित्रा को भाजपा ने तमाम सपने दिखाकर राजनीति से दूर सा करके रख दिया। मजेदार बात तो यह थी कि टिकट कटने के बाद धर्मेंद्र यादव और संघमित्रा दोनों ने ही पार्टी का कोई विरोध नहीं किया और पूरी निष्ठा से धर्मेंद्र यादव ने सपा के आदित्य यादव और डा संघमित्रा मौर्य ने भाजपा उम्मीदवार दुर्विजय सिंह शाक्य का चुनाव लडाने के लिए दिन – रात एक करके रख दिया।
अब बात आती है दोनों के बीच एक समानता और है जो अपनी – अपनी जाति को लेकर चर्चा का विषय बनी हुई है। धर्मेंद्र यादव अपने सजातिये और मौकापरास्त लोगों के जाल फसे रहे ओर डा संघमित्रा मौर्य भी अपने सजातियों को अपने साथ जोडने की बात पर हमेशा चर्चा में बनी रहीं। धर्मेंद्र यादव को बदायूं से दूर करने के मामले में उनकी पार्टी के एक पूर्व संासद और एक दर्जा मंत्री तथा एक राज्यमंत्री तथा एक पूर्व विधायक का नाम लिया जाता है और मजेदार बात यह है कि धर्मेंद्र यादव को बदायूं से हटाने वालों को धर्मेंद्र के सबसे करीबी सपा सुप्रीमों, पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का नाम सदैव सुर्खियों में रहा जबकि डा संघमित्रा मौर्य अपने से ज्यादा अपने पिता की सुर्खियों में रहने की चाहत से होने वाले विवाद का शिकार हुई और इसी बात को लेकर वजीरगंज की नगर पंचायत वाले भूमि प्रकरण को लेकर होने वाले टकराव ने बदायूं की राजनीति से दूर होने का एक कारण बन कर सामने आया।
धर्मेंद्र यादव और डा संघमित्रा मौर्य की यह एक सबसे बडी समानता है कि जनपद से दोनों की दूरी भले हो गई हो लेकिन अपने चहेतों से दोनों की करीबियां निरंतर बंनी हुई है।

विज्ञापन एक्सप्रेस