7:52 am Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

आचार्य संजीव रूप ने आज उझानी पहुंचकर पूर्व राज्य मंत्रीविमल कृष्ण अग्रवाल को आमंत्रण दिया तथा प्रतिष्ठित श्रद्धालुओं को यजमान बनाया

यज्ञ महोत्सव 2025

बिल्सी, तहसील क्षेत्र के यज्ञ तीर्थ गुधनी ग्राम में आर्य समाज के तत्वधान में होने वाले यज्ञ महोत्सव 2025 के निर्देशक आचार्य संजीव रूप ने आज उझानी पहुंचकर पूर्व राज्य मंत्रीविमल कृष्ण अग्रवाल को आमंत्रण दिया तथा अनेक प्रतिष्ठित श्रद्धालुओं को यजमान बनाया ! आचार्य संजीव रूप ने बताया जिला स्तरीय यज्ञ महोत्सव 5 जून से आरंभ होगा जो 9 जून को भंडारे के साथ समाप्त होगा !देशभर के अनेक विद्वान विदुषी कवि संत व श्रद्धालु पधार रहे हैं ! लखनऊ से वैदिक विदुषी डॉक्टर निष्ठा वेदालंकार पटना बिहार से आचार्य श्रीमती धर्म निष्ठा आर्य दिल्ली से कवि सारस्वत मोहन मनीषी, कासगंज से पं शंकरमित्र वेदालंकार आदि पधार रहे हैं । 4 जून को बिल्सी में प्रचार हेतु यज्ञ यात्रा निकलेगी !5 जून को 500 वर्षों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी ! 6 जून को 51 कुंडीय यज्ञ आरंभ होगा ! 8 जून को पूर्णाहुति होगी तथा रात्रि में कवि सम्मेलन होगा !9 जून को विशाल भंडारा किया जाएगा ! 1 जून से 250 बालक बालिकाओं का चरित्र निर्माण शिविर लगाया जाएगा ! बहुत सब के निर्देशक आचार्य संजीव रूप जनपद भर के श्रद्धालुओं से महोत्सव में भाग लेने की अपील कर रहे है ।डॉ जेपी सोलंकी, अवनीश गोयल, मनीष गोयल,अजीत गोयल , ग्राम लउआ के प्रधान पंकज सक्सेना को यजमान बनाया गया


विज्ञापन एक्सप्रेस