आरोप -सूदखोरों ने किराए की दुकान में डालें ताले, परेशान दुकानदार पत्नी बच्चों सहित बैठा धरने पर।
उझानी बदांयू 27 मई।
नगर में आज कास्मेटिक का एक दुकानदार सूदखोरी से तंग आकर किराए की दुकान में ताले डालने से नाराज़ होकर सडक पर पत्नी बच्चों सहित धरने पर बैठे गया। पुलिस कर्मियों ने बामुश्किल दुकानदार को कारवाई का भरोसा दिलाया व कोतवाली ले आऐ। पीड़ित दुकानदार की पत्नी ने तीन लोगों पर पति को उधार देकर अनाप-शनाप ब्याज वसूलने का आरोप लगाते हुए कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
नगर में चर्चा का विषय बना मामला, पीड़ित दुकानदार की पत्नी ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में लिखा है कि कोरोना काल से धंधा मंदा पडते ही आरोपियों ने पति को अपने चंगुल में फंसा लिया व रूपये उधार देकर 10 से बीस परसेंट का ब्याज बसूलने लगे। व्यापार मंदा होने से दुकानदार ब्याज चुकाने को कर्जा लेता रहा।
पीड़ित महिला ने बताया कि इस चक्कर में उसने अपनी दुकान तक बेच दी फिर भी क़र्ज़ ना चुकता हुआ इससे उसका पति डिप्रेशन के शिकार हो गये। यही सिथ्ति रही तो डर है कहीं वह आत्महत्या ना कर लें।


आऐ दिन आरोपी सूदखोर बेइज्जत करते हैं आज किराए की दुकान में अपनी गुजर-बसर कर रहे, फिर भी सूदखोरों ने परेशान करना नहीं छोडा आज सुबह किराए की दुकान में ताले डाल दिए। परेशान होकर दुकानदार परिवार सहित सडक पर ही धरना देकर बैठ गया इससे दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने समझा-बुझाकर दुकानदार को अपने साथ ले गई। पीड़ित की पत्नी ने नगर के तीन लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर सोंप कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

