7:41 pm Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

जनहित में विधायक आशुतोष मौर्य उर्फ़ राजू की पहल रंग लाई

पुल निर्माण कार्य में आई तेजी, लापरवाह ठेकेदार पर हो रही कार्रवाई

बिसौली: क्षेत्रीय विधायक आशुतोष मौर्य उर्फ़ राजू भैया की जनहितैषी सक्रियता का असर अब क्षेत्रीय विकास कार्यों पर स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगा है। नगर के रानेट चौराहे के समीप सोत नदी के पुल निर्माण से जुड़े कार्यों में ठेकेदार द्वारा की जा रही लापरवाही, जिसमें गहरे गड्ढों की खुदाई व निर्माण कार्यों में अनियमितताएं सामने आई थीं, को लेकर विधायक आशुतोष ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से तत्काल वार्ता कर सख्त कदम उठाने की मांग की थी।प्राप्त जानकारी के अनुसार, राहुल कुमार अवर अभियंता (सिविल), निर्माण खंड लो.नि.वि., बदायूं द्वारा जारी पत्र में ठेकेदार की लापरवाही पर नाराज़गी जताई गई है और संबंधित ठेकेदार के विरुद्ध अनुबंध की शर्तों के अनुसार विधिसम्मत कार्रवाई की संस्तुति की गई है।पत्र में स्पष्ट उल्लेख है कि समय पर निर्माण कार्य पूर्ण न होने एवं जलभराव जैसी समस्याओं के चलते जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जनप्रतिनिधियों एवं आमजन द्वारा लगातार की जा रही शिकायतों को देखते हुए विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि कार्य को तत्काल प्रभाव से गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराया जाए।विधायक आशुतोष मौर्य द्वारा इस विषय पर लगातार की जा रही मॉनिटरिंग एवं प्रशासन से प्रभावी संवाद के चलते विभागीय मशीनरी अब हरकत में आई है। क्षेत्र की जनता ने विधायक आशुतोष मौर्य की इस तत्परता की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया है। जनता का कहना है कि यदि सभी जनप्रतिनिधि इसी प्रकार सजग व जवाबदेह होकर कार्य करें तो क्षेत्र में विकास की रफ्तार कई गुना तेज़ हो सकती है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.