बदायूं।
मदर एथीना स्कूल के कक्षा 3 से 8 तक के बच्चों ने ‘फनसिटी‘ की यादगार ट्रिप का आनंद लिया। सुबह से ही बच्चों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। रंग-बिरंगी बसों में सवार होकर सभी ‘फनसिटी‘ पहुँचे, जहाँ बच्चों ने सबसे पहले पार्क में मौजूद विभिन्न प्रकार के झूलों का लुत्फ उठाया। ऊँचे-ऊँचे रोलर कोस्टर, चमकदार झूले और रोमांचक राइड्स पर बैठकर बच्चों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उनकी खिलखिलाहट और हँसी पूरे पार्क में गूँज रही थी। बच्चों ने कई बड़े-बड़े झूलों का अनुभव किया, जो उनके लिए एक अविस्मरणीय पल बन गया। झूलांें का आनंद लेने के बाद, सभी बच्चे ‘फनसिटी‘ के विशाल स्विमिंग पूल में उतरे। गर्मी के इस मौसम में ठंडा पानी पाकर बच्चे खुशी से झूम उठे। उन्होंने एक-दूसरे पर पानी उछाला, स्लाइड़िग का मजा लिया और घंटो पानी में अठखेलियां की। पूल के किनारे मौजूद स्टाफ ने बच्चों की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा।
विद्यालय की निदेशका महोदया चयनिका सारस्वत ने बताया कि यह ट्रिप बच्चों के लिए पढ़ाई के साथ-साथ मनोरंजन का एक शानदार अवसर था।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
