बदांयू 26 मई।
उझानी की कुंडा नरसिंहपुर की मेंथा फैक्ट्री में जिंदा जले मुनेन्द्र के परिजनों का आज सब्र का बांध टूट गया। पत्नी रेखा ने आज परिजनों के साथ ग्रामीणों संग कलेक्टर पर धरना दिया ओर कहा मुआवजा नहीं पति चाहिए। एडीएम वैभव के समझाने पर ग्रामीणों ने धरना खत्म किया।

दोनों अवोध बेटीयों संग धरने पर बैठी रेखा ने कहा कि हम अपने पति को तलाश करने की कहते हैं पुलिस लाठियां बरसाती है। यह कहां का न्याय है। अगर जल्द मुनेन्द्र को नहीं तलाश कराया तो वह आमरण अनशन पर बैठ जाऐगी।
एडीएम वित्त वैभव कुमार ने खुद फैक्ट्री जाकर मुनेन्द्र को तलाश कराने का आश्वासन दिया व सीओ उझानी व एसडीएम सदर को कुंडा नरसिंहपुर भेज कर मुनेन्द्र को तलाश कराने को मौके पर भेजा है।

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
