फायरिंग के बाद बरातियों में मची भगदड़
नगर कुंवरगांव में आयी एक बारात में एक युवक ने कहासुनी के बाद एक अन्य युवक को नाजायज तमंचे की बट मारकर लहूलुहान कर दिया । बताया जाता है कि आरोपी ने पहले हवा में फायरिंग की तथा उसके बाद एक युवक को तमंचे की बट मारकर उसे लहूलुहान कर दिया ।
मिली जानकारी के अनुसार शनिवार बीती रात कस्बे में थाना वजीरगंज क्षेत्र के ग्राम निमठोली से बारात कुंवर गांव में आई थी,प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वहीं बारात में आये कुछ शराबियों में आपस में कहां सुनी होने पर एक युवक ने नाजायज तमंचे से फायर करना शुरू कर दिया और तमंचे की बट से युवक की बेरहमी से पिटाई कर गंभीर रूप से घायल कर दिया फायर होते ही बरातियों में भगदड़ मच गई लगता है इन अपराधियों को पुलिस का कोई भी भय नहीं है।फायरिंग की इस घटना का किसी ने वीडियो बनाकर शोशल मीडिया पर बायरल कर दिया । जिसकी क्षेत्र में व्यापक चर्चा है ।
रिपोर्टर अनुज रस्तोगी कुंवर गाँव
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com