6:25 pm Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

विधायक आशुतोष मौर्य ने दवतोरी वाली बस को रवाना किया

बिसौली – विधायक आशतोष मौर्य के प्रयासों से परिवहन निगम की ओर से बिसौली से दबतोरी बस सेवा शुरू हो गई। विधायक श्री मौर्य ने बिसौली से दवतोरी जाने वाली परिवहन निगम की पहली रोडवेज बस को एडवोकेट निर्मल कठेरिया द्वारा किए जाने वाले पूजन के उपरांत दबतोरी मोड़ से एआरएम अजय कुमार सिंह द्वारा बस को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। एआरएम अजय कुमार सिंह के अनुसार बिसौली से रोडवेज बस प्रतिदिन सुबह आठ बजे रवाना होगी जो दबतोरी आसफपुर, ढकिया शाहबाद होकर रामपुर पहुंचेगी जबकि रामपुर से चलकर 11.30 पर इसी मार्ग से बिसौली वापस आया करेगी। रोडवेज बस सेवा शुरू होने से आम जनमानस में खुशी की लहर दौड गई

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.