बदायूं- मदर एथीना स्कूल में ‘समर कैंप-2025’ में सिलाई का हुनर सीख रहे विद्यार्थियों को आज सिलाई का प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें विद्यार्थियों ने बड़े उत्साह से भाग लिया। उन्हें आज सिलाई मशीन चलाने से लेकर कपड़े काटने, विभिन्न प्रकार के टांके लगाने और साधारण परिधान जैसे रूमाल, तकिए के कवर और छोटे बैग बनाने की बारीकियां सिखाई गई।
विद्यालय की निदेशिका महोदया चयनिका सारस्वत ने बताया कि यह पहल न केवल विद्यार्थियों को रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ती है बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम है।


badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
