बिसौली- मामला जनपद बदायूं के बिसौली कोतवाली क्षेत्र की सिरसावां गांव का है जहां संजय पुत्र चंद्रकेश निवासी सिरसाबा अपने खेत पर गया हुआ था वहीं संजय के पिता चन्द्रकेश भी खेत पर मौजूद थे तभी दोनों पिता पुत्र में हिस्सा बंटवारे को लेकर विवाद हो गया इसके बाद पिता ने छुब्ध होकर गुरुवार को 5 बजे करीब अपने बेटे को गोली मार दी जिससे बेटा घायल हो गया और पिता गोली मारकर मौके से फरार हो गया घायल को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिसौली में भर्ती कराया गया जहां उपस्थित डॉक्टरों द्वारा घायल का प्राथमिक उपचार करने के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है वहीं सूचना पर पहुंचे पुलिस और क्षेत्राधिकारी बिसौली जांच पड़ताल में जुटे हुए हैं

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com