उझानी बदांयू 22 मई। अमृत भारत योजना में चयनित उझानी के रेलवे स्टेशन के 3.64 करोड़ से नवसृजित कार्यो का आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र दामोदरदास मोदी ने राजस्थान से बर्चुअली लोकार्पण किया। इस मौके पर केन्द्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा सहित रेलवे के एडीआरएम सहित विधायक मौजूद रहे। लोकार्पण कार्यक्रम में आऐ केन्द्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा, विधायक महेशचंद्र गुप्ता, हरीश शाक्य, पूर्व मंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल,युवा भाजपा नेता प्रभात राजपूत,नगर अध्यक्ष सचिन अग्रवाल आदि का एडीआरएम मनोज कुमार,बरिष्ठ मंडल इंजीनियर भरत तिवारी, मंडल यांत्रिक इंजीनियर शुभम सिंह,दीपक चौहान,एच एस चौहान, राजेश कुशवाहा,गीता शक्ति, अरविंद कुमार, आदि ने केन्द्रीय राज्यमंत्री सहित अन्य अतिथियों का हरियाली का संदेश देते हुए पौधे भेंट कर स्वागत किया। मुख्य अतिथि बीएल वर्मा ने सरकार की विकास पर उम्दा सोच के बारे में बताया। वहीं राजस्थान से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी
ने बर्चुअली रिमोट क बटन दबाकर देश के 103 जिसमें उझानी भी शामिल स्टेशन का लोकार्पण किया। इस मौके पर जिले के शहीद सेनिको के परिजनों को शांल उढ़ाकर सम्मानित किया। वहीं स्कूल के बच्चों ने देश भक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में बच्चों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर किशनचंद्र शर्मा, रानी सिंह पुंडीर, दीपमाला गोयल, जगदीश चन्द्र लोनिया चौहान, रेनू सिंह, आदि मौजूद रहे।







badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
