उझानी बदांयू 22 मई। कुंडा नरसिंहपुर की भारत मिंट आयल फेक्ट्री में बीती रात 9 बजे लगी तेज आग के बाद लगातार उढते धमाकों से उड़ती आग के शोलों से पूरी रात शहर में लोग जागते रहे। किसी ने अफवाह उढ़ा दी कि घर छोड़कर सुरक्षित स्थान पर चले जाऐ। तो नगर के मौहल्लों में भगदड़ जैसे हालात बन गये। ज्यादातर लोग कोई अनहोनी की आशंका के चलते अपने परिजनों के साथ सुरक्षित स्थानों पर चले गये। रेलवे स्टेशन,होटल, गेस्ट हाउस, मंदिर, मस्जिदों में अपने परिवार के सदस्यों संग लोग घरों में ताले डाल कर निकल लिए। ओर तो ओर कुछ परिवारों ने बदायूं, बरेली, खाटू श्याम मंदिर मे भी जाकर अपने को सुरक्षित किया। इंस्पेक्टर नीरज मलिक,सीओ शक्ति सिंह, एसडीएम सदर मोहित कुमार ने अपनी गाड़ियों से स्पीकर के माध्यम से लोगों को समझाया कि ऐसा नहीं सभी अपने अपने घरों में रहे। वहीं बीती रात 9 बजे से लगी आग पर सुबह 6 बजे तक अग्निशमन विभाग ने काबू पा लिया। आग को बुझाने में तो काफी वक्त लगेगा मगर ख़तरे को टाल दिया है।———————– राजेश वार्ष्णेय एमके

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
