3:52 pm Thursday , 30 July 2026
BREAKING NEWS

कांग्रेस कमेटी ने राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर राजीव गांधी को अर्पित की श्रद्धांजलि*

* *शहर कांग्रेस कमेटी बदायूं ने राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर सिविल लाइन के पनवडिया वार्ड की महा चौपाल लगाकर प्राइवेट बस स्टैंड परिसर में राजीव गांधी को अर्पित की श्रद्धांजलि*

*दिल्ली राजीव गांधी की समाधि वीर भूमि पर उत्तर प्रदेश के कोऑर्डिनेटर जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष ओमकार सिंह ने पुष्पांजलि अर्पित की*
बदायूं, 21 /5/ 2025 आज पूर्व घोषित कार्यक्रम के अंतर्गत शहर कांग्रेस कमेटी ने पनवडिया सिविल लाइन वार्ड की महा चौपाल प्राइवेट बस स्टैंड परिसर में लगाकर राजीव गांधी जी की 34वीं पुण्यतिथि पर महा चौपाल लगाकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
श्रद्धांजलि महा चौपाल सभा में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुन्नालाल सागर ने कहा की आज देश में जो कंप्यूटर क्रांति आई है वह स्वर्गीय राजीव गांधी की देन है और उन्होंने भारत को एक आधुनिक भारत बनाने में जो योगदानकिया वह पूरा देश कभी भूल नहीं पाएगा।
महा चौपाल सभा में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जितेंद्र कश्यप ने कहा की राजीव गांधी ने देश में जो पंचायत राज व्यवस्था लागू की उसे भारत का पंचायत स्वरूप बहुत मजबूत हुआ।
महा चौपाल सभा में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य डॉ राम रतन पटेल, जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष गौरव सिंह राठौर ,एससी एसटी कांग्रेस के अध्यक्ष मुनेंद्र कनौजिया ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि युवाओं को मताधिकार देने का अधिकार देने वाले देश के पहले युवा प्रधानमंत्री बने और आज सक्रिय राजनीति में युवाओं की जो भूमिका है वह भी पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की देन है।
कार्यक्रम का संचालन उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य पूर्व जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सुरेश राठौर ने करते हुए कहा कि राजीव गांधी जी की जो युवा सोच थी वह आज भी युवाओं के दिल में है और युवा मत अधिकार का प्रयोग करते समय राजीव गांधी को नहीं भूल पाएंगे।
महा चौपाल सभा में जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव वीरपाल सिंह यादव, अवधेश श्रीवास्तव, पूर्व महासचिव उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य इगलास हुसैन, पूर्व सचिव वीरेंद्र सिंह ,नगर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष महेंद्र पाल, शहर कांग्रेस पूर्व उपाध्यक्ष अकील अहमद, सत्तार मियां, नरेंद्र कुमार, राम प्रकाश, वेदपाल, मनोज कुमार श्याम कुमार सिंह, भारत गुप्ता, प्रेमपाल आदि कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे।
*उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोऑर्डिनेटर पूर्व जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ओमकार सिंह ने दिल्ली पहुंचकर राजीव गांधी के समाधि स्थल राजघाट वीर भूमि पर राजीव गांधी को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उनको ह्रदय से नमन करते हुए सादर श्रद्धांजलि अर्पित की*।


विज्ञापन एक्सप्रेस