4:14 am Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

आज का पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स vs मुंबई इंडियंस के बीच हुआ

* *वजीरगंज में चल रहे जीपीएल जूनियर क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ*
वजीरगंज बदांयू 21 मई।
वजीरगंज में चल रहे स्व डूंगरमल की स्मृति में जीपीएल जूनियर क्रिकेट टूर्नामेंट शुभारंभ विशिष्ट अतिथि सैयद फरहान अली खान एवम राहुल वार्ष्णेय डॉ लखन सिंह ने गेंद को बल्ले से मार कर किया और पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच मैच खेला गया जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान अंकित सिंह ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया।
पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उनकी टीम 30 रन बनाकर आल आउट हो गई।
जिसमें शिवम कुमार 4 रन मनल ने 4 रन नुमेर अली 2 रन और कप्तान अतुल 0 रन बनाए वहीं चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से की ओर से गेंदबाज अंकित सिंह ने 1.4 गेंदों में 8 रन दे के 4 विकेट लिए और मानव ने 2 और सचिन ने 1 विकेट लिया इसके जवाब में 31 रनों का लक्ष्य लेकर मैदान पर उतरी चेन्नई सुपर किंग्स ने 1.2 गेंदों में बिना विकेट खोए अपनी टीम को शानदार जीत दिलाई उन्होंने धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए लक्ष्य हासिल कर लिया जिसमें सचिन ने 19 और हिमांशु ने 7 रन का योगदान दिया इसके साथ ही मैच को आसानी से जीत लिया चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से अंकित सिंह को 4 विकेट लेने पर मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
इस मौके पर आयोजक सचिन अरहान, कुलदीप सागर, राहुल देव, अवनीश कुमार,मनोज, गौरव, विनय, अमित, रोहित, सुमित आदि मौजूद रहे।——————— जिला संवाददाता सौम्य सोनी

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.