*यज्ञ, तप, कथा, ज्ञान और भंडारा श्री रघुनाथ जी मंदिर का वार्षिकोत्सव है बहुत ही न्यारा*।
आपकी अपने शहर बदायूं का प्रसिद्ध श्री रघुनाथ जी मंदिर जोकि पंजाबी मंदिर के नाम से भी जाना जाता है , इसकी स्थापना भारत पाकिस्तान बंटवारे के बाद 1952 में पूज्य मुनि श्री 1008 हरमिलापी जी महाराज जी के आशीर्वाद से की गयी थी।
यह आपके शहर बदायूं के प्रमुख मंदिरों में से एक है।
प्रतिवर्ष बहुत ही धूमधाम से 27 मई को इसका वार्षिकोत्सव श्री सनातन धर्म सभा, बदायूं द्वारा मनाया जाता है।
इस अवसर पर 9 दिन पूर्व से ही श्री रामचरितमानस जी के पाठों को हमारी माताओं और बहनों द्वारा पढ़ा जाता है जो की 18 मई से प्रारंभ हो चुके हैं।
साथ ही तीन दिवसीय श्री विष्णु महायज्ञ का आयोजन भी किया जाता है जो की 25 में से प्रारंभ होगा।
*इस अवसर पर श्री सत जींदा कल्याणा (कलानौर) आश्रम से पूज्य महंत श्री खुशहाल दास जी महाराज पधार रहे हैं आप उनके प्रवचनों को सुन जीवन को कृतार्थ करें।*
👉 24 मई सांय 7:30 बजे से संगीतमय श्री सुंदरकांड जी का पाठ एवं उपरांत महाराज जी के प्रवचन
👉25 मई की रात्रि 8:00 बजे से 10 बजे तक महाराज जी के प्रवचन
👉26 मई रात्रि 8 बजे से भजन संध्या एवं श्री राम नवमी शोभायात्रा में सेवाएं देने वाली संस्थाओं को पुरस्कार वितरण
👉27 मई प्रातः 10:30 बजे श्री रामचरितमानस जी के पाठों का विश्राम।
👉 27 मई प्रातः 11:30 बजे श्री विष्णु महायज्ञ पूर्णाहुति एवं ठीक 12:00 बजे ब्रह्म भोज उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा
श्री सनातन धर्म सभा की और से आप सभी बदांयू वासियों से अनुरोध है कि सभी कार्यक्रमों में सम्मिलित होकर कार्यक्रम की शोभा को बढ़ाएं एवं पुन्य लाभ अर्जित करें।
निवेदक – श्री सनातन धर्म सभा, बदांयू ( रजि० ) ।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
