3:32 pm Thursday , 30 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी – किराएदार बहला-फुसलाकर कर ले गया पड़ोसी की बेटी, रिपोर्ट दर्ज

उझानी बदांयू 20 मई। नगर के एक मोहल्ला निवासी ने अपने मकान के पडोस में किराए पर रह रहे अजय कुमार पुत्र सोनी सिंह पर कल दोपहर अपनी बेटी को बहला-फुसलाकर कर ले जाने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़ित ने लिखा कि कल दोपहर 12 बजे के आस-पास पडोस के मकान में किराए पर रह रहे अजय ने उसकी 16 बर्षीय बेटी को अपनी चिकनी चुपड़ी बातों में उलझाकर कहीं भगा कर ले गया है। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस से बेटी की बरामदगी की गुहार लगाई है इंस्पेक्टर नीरज मलिक ने सबइंस्पेक्टर शिवकुमार मलिक को मामले की जांच सोंप दी है।

विज्ञापन एक्सप्रेस