राजीव सक्सेना
नरैनी(बदायूं)-सिद्व बाबा इंटर कालेज शरह बरौलिया में लोक माता पुण्य श्लोक देवी श्री अहिल्याबाई होल्कर जी के 300वीं जन्म तिथि के उपलक्ष में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य अथिति व प्रबन्धक अमित पाठक के द्वारा किया गया। इस अवसर पर अहिल्यावाई के जीवन पर हुई भाषण प्रतियोगिता छात्राओं के द्वारा अहिल्याबाई होल्कर जी के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। मुख्य अथिति अमित पाठक ने अपने उद्बोधन में कहा की रानी अहिल्याबाई होल्कर जी एक कुशल शासिका,समाज सुधारक एवं अध्यात्म जगत में भी उन्होंने अपनी अदभुत छाप छोड़ी। उनका जीवन वंदनीय एवं अनुकरणीय है। भाषण प्रतियोगिता में शीतल प्रथम स्थान कुमारी महक द्वितीय स्थान तथा अवनि चौधरी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया


विद्यालय के प्रधानाचार्य राजकुमार शर्मा ने सभी अथितियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर सेवा निवृत्त प्रधानाचार्य डॉ नरेश चन्द,कार्यक्रम के संयोजक विनीत पाठक शहादत बख्श,नीरज चौहान,विपलव भारती, प्रवीण मिश्रा,डॉ प्रमोद शर्मा,अनुमोल शर्मा,अश्वनी शर्मा,विपुल प्रताप सिंह, यशपाल सिंह आदि रहे ।
संचालन कालेज के अध्यापक रामौतार मौर्य ने किया।







badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com