3:31 pm Thursday , 30 July 2026
BREAKING NEWS

कांग्रेस की रेल में कौन करा रहा खेल जो कांग्रेस हो रही फेल ?

बदायूं की बात – सुशील धींगडा के साथ
जिले में कांग्रेस की बदहाली किसी से छिपी नहीं है पर समर्पित कांग्रेसजनों को कांग्रेस की रेल को पटरी पर लाने का प्रयास ना किए जाने का दर्द कचोट रहा है। हालत यह है कि होश सम्भालने के बाद जोश के साथ कांग्रेस जिंदाबाद का जयघोष करने वालों को कांग्रेस के प्लेटफार्म पर जगह नहीं मिल रही जबकि मौका परस्त हर दिशा में चौका लगाकर समर्पित कांग्रसजनों का उपहास उडाने के साथ ठेंगा दिखा रहे हैं।
विदित रहे कि पिछले दिनों बदायूं की कांग्रेस में नई जान फंकने के लिए जिलाध्यक्ष आंकार सिंह की जगह नये जिला अध्यक्ष कस मनोनयन किया गया जिसमें कांग्रेस के पालनहारो को बदायूं जनपद में कोई ऐसा कांग्रेसी नहीं मिला जो जिले की कमान सम्भाल लेता क्योंकि जिलाध्यक्ष पद हेतु जिसकी घोषणा हुई वह बदायूं के नहीं सम्भल जिले के निवासी थे जिसको देखकर समर्पित कांग्रेसी सकते में आ गए। बताते हैं कि इस मनोनयन के पीछे एक ऐसे चचा का हाथ रहा जो कभी बदायूं में कांग्रेस के सबसे मजबूत सिपाहसलार माने जाते थे लेकिन बाद चचा साइकिल की ओर निकल गए। साइकिल से उनको हटाया गया तो चचा ने कांग्रेस में वापसी कर ली लेकिन अपनी पतली हालत देखकर फिर से साइकिल वालों के साथ शामिल हो गए। आज चचा की हालत यह है कि उनकी हालत ना खुदा ही मिला ना विसाल ेसनम की कहावत जैसी हो गई और इसी के चलते चचा साइकिल की सवारी करते हुए कांग्रेस की रेल चलवाने ेमें गार्ड की भूमिका में नजर ला रहे है। चर्चा है कि कांग्रेस में होने वाले मनोनयन उन्ही चचा की मेहरबानी का नतीजा ह ैजिसें चलते चचा कांग्रेस की रेल को फेल करने की कहानी मे ंरंग भर रहे है। लगता है कि चचा को फिर से साइकिल से उतारे जाने की भनक लग गई है और आने वाले समय में चचा एक बार फिर कांग्रेस में वापसी की राह बना कर चल रहे हैं।

विज्ञापन एक्सप्रेस