आल इण्डिया जमात ए सलमानी रजि की बैठक मोहल्ला ऊपर पारा जमात के राष्ट्रीय महासचिव मोहम्मद असरार अहमद सलमानी साहब के निवास स्थान पर सम्पन्न हुई बैठक की अध्यक्षता मोहम्मद असरार अहमद सलमानी साहब ने की बैठक को संबोधित करते हुए जमात के पुर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जरीफ अहमद सलमानी ने कहा सदस्यता अभियान में और तेजी लाई जाए और सदस्यता अभियान का कार्य 15 अक्टूबर तक पूरा कर ले और 31 अक्टूबर के बाद जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की तारीख की घोषणा की जाएगी जमात के राष्ट्रीय महासचिव मोहम्मद असरार अहमद सलमानी ने कहा कि अब जमात की सदस्यता हासिल करने वाले प्रत्येक सदस्य को वोट डालने का अधिकार प्राप्त होगा प्रदेश अध्यक्ष जहीर अहमद सलमानी ने प्रदेश के सभी जिला अध्यक्षों को निर्देश देते हुए कहा के सदस्यता सूची 31 अक्टूबर तक पूरी कर जमात केचुनाव अधिकारियों को सौंप दें कार्यकारी अध्यक्ष आफताब सलमानी साहब ने कहा प्रत्येक जिले के सदस्य अब अपने ही जिले में वोट डालेंगे बैठक में फसल करीम, फिरोज अनवर, अहसन सलमानी, बुरहान सलमानी, नदीम सलमानी, फैसल सलमानी, मोहम्मद फैज सलमानी, फिरोज सलमानी, मोहम्मद वसीम सलमानी, इफ्तेखार सलमानी, इज़हार सलमानी,आदि मौजूद रहे














badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com