8:24 pm Monday , 27 July 2026
BREAKING NEWS

मदर एथीना स्कूल में ‘पूल पार्टी’ का आयोजन

बदायूं- मदर एथीना स्कूल में आज विद्यार्थियों के लिए एक मस्तीभरी ‘पूल पार्टी’ का आयोजन किया गया। गर्मी से राहत पाने के लिए आयोजित इस पार्टी में छोटे बच्चों ने अपने रंगीन स्विमसूट पहने और पानी में खूब मस्ती की। बच्चों ने पूल में उतरकर दोस्तों के साथ मिलकर खूब आनंद लिया। पार्टी में हँसी-मजाक, संगीत और रंगों की धूम रही।
विद्यालय की निदेशिका महोदया चयनिका सारस्वत ने बताया कि इस तरह के आयोजन बच्चों में उत्साह और ऊर्जा भरते है। यह केवल मनोरंजन नहीं है, बल्कि उनके संपूर्ण विकास का भी एक हिस्सा है।

विज्ञापन एक्सप्रेस