उझानी बदांयू 18 मई। राजस्थान प्रदेश के जिला भरतपुर के थाना चिकसाना के गांव पीरनगर निवासी एक परिवार के 30 सदस्य दादा की अस्थियां विसर्जित करने को कछला के गंगा घाट आऐ स्नान करते वक्त एक किशोरी सहित छह युवक गंगा के जल में समां गये। परिजनों ने गोताखोरों की मदद से चार को बाहर निकाल लिया जिसमें एक किशोरी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हादसा देख मची चीख-पुकार पर एक महिला अचैत होकर गिर पड़ी उसे भी गंभीर हालत देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं गंगा घाट पर पुलिस गोताखोरों की मदद से लापता दोनों युवकों को तलाश करा रही है। 
राजस्थान से आऐ अमित ने बताया कि हादसा सुबह दस बजे के आस-पास का है। दादा की अस्थियां विसर्जित कर सभी लोग स्नान कर रहे थे उसी वक्त समीर 15 पुत्र रामवीर, सुमित 17 पुत्र विजय, राजरानी 20 पुत्री वीर सिंह,गोरव 21 पुत्र विजय सिंह,दीवान 20 पुत्र वीर सिंह व मोनू 18 पुत्र इंद्र कुमार गहरे जल में समां गये। सभी को डूबते देख चीख-पुकार मच गई। परिजनों के साथ घाट पर मौजूद गोताखोरों ने दीवान, राजरानी,गोरव, मोनू को बाहर निकाल लिया। मगर समीर व सुमित गहरे जल में समां गये। हादसा पर मची चीख-पुकार से एक महिला पिंकी 30 पत्नी मनीष अचैत होकर गिर पड़ी । सूचना पर पहुंची कछला चौकी पुलिस ने आनन-फानन में पिंकी व राजरानी को एंबुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उझानी भेजा जहा दोनों की हालत खराब देख चिकित्सक हरीश कुमार ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। दोपहर तक पुलिस गोताखोरों की मदद से दोनों युवकों को गंगा में तलाश करा रही है। बताते हैं कि पीएसी के गोताखोरों को बुलाने को सूचना दी गई है।——**—-* राजेश वार्ष्णेय एमके














badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
