दलित महिला से मारपीट करने तथा जातिसूचक गालियां देने का है आरोप
कुंवर गांव । थाना क्षेत्र के एक गांव में एक दलित महिला ने गांव के ही पांच लोगों पर मारपीट करने तथा जातिसूचक गालियां देने का आरोप लगाते हुए शनिवार को एस एसएसपी को प्रार्थना पत्र दिया है। जिसके आधार पर कुंवरगांव पुलिस द्वारा
मारपीट व एससी-एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।मिली जानकारी के अनुसार मामला
थाना क्षेत्र के गांव बागरपुर का बताया जा रहा है जहां गांव की एक दलित महिला शकुंतला देवी पत्नी नेमचंद ने शनिवार को एसपी को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया है कि घटना 13 मई शाम 6:00 बजे की है जहां दलित महिला अपनी दुकान पर बैठी थी तभी गांव के श्रवण जाति के पांच लोग दुकान पर आकर गाली गलौज करने लगे जब दलित महिला ने गाली देने का बिरोध किया तो सभी ने एक राय होकर लाठी डंडों से मारपीट शुरू कर दी इस दौरान बचाने आई दलित महिला की जेठानी पूजा पत्नी विद्याराम को भी उन लोगो ने जाति सूचक गालियां देते लात घूसों से मारपीट की और जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए,महिला के मुताबिक यह लोग महिला को गांव से भागने की धमकी दे रहे हैं,फिलहाल अब एसएसपी के आदेश पर प्रखर पुत्र यादराम शर्मा, माधव पुत्र प्रतापभान शर्मा, नवलदीप पुत्र सत्यवीर शर्मा, धर्मवीर पुत्र भोलेनाथ, चमन पुत्र धर्मवीर के खिलाफ मारपीट महिला उत्पीड़न,दंगा और एससी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।।
आपको याद दिला दें एक माह पहले भी पीड़ित महिला की चाची ने इन्हीं लोगों पर बाल पकड़ जमीन पर गिराकर मारपीट करने की शिकायत पुलिस से की थी जिसमें चाची लक्ष्मी की तहरीर पर पुलिस ने छः लोग यादराम, पुत्र जगन्नाथ, नवलदीप पुत्र सत्यवीर, माधव पुत्र प्रतापभान, प्रखर पुत्र यादराम, प्रतापभान पुत्र मोरध्वज, सत्यवीर पुत्र जगन्नाथ के खिलाफ बलवा , मारपीट, महिला उत्पीड़न व एससी-एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया था जिसकी जांच सीओ उझानी शक्ति सिंह कर रहे हैं ।
रिपोर्टर अनुज रस्तोगी कुंवर गांव

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com